बड़ी खबर रायपुर: लोन दिलाने का झांसा देकर समूह की महिलाओं से ठगी, आरेापी ने उनके नाम पर फाइनेंस करा लिया दो-पहिया वाहन
रायपुर। प्राइवेट समूह की महिलाओं को 5 लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उनके नाम से अलग-अलग दो-पहिया वाहन फाइनेंस करा धोखाधड़ी किया। मामले की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गोमतीनगर अमलीडीह निवासी निलोफर अली 35 वर्ष पिता नियाज अली ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह प्रायवेट समूह चलाती है। जनवरी 2020 में पवन जयसवाल नामक व्यक्ति ने प्रार्थिया व उसके समूह की महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आधार कार्ड ,पेन कार्ड तथा बैक पासबुक, चेक एवं अन्य जरुरी दस्तावेज मांगकर ले गया। कुछ महीने बाद सभी महिलाओं को फोन करके लोधीपारा चौक रायपुर में टीव्हीएस- शो रूम में बुलया तथा वहां एक व्यक्ति से मिलाकर लोन सेंक्शन कराने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज में हस्ताक्षर करवाया। साईन करने के बाद पवन ने समूह की महिलाओं को बताया कि उनके खाते में 20-20 हजार रुपये जमा हो गया है। ये पैसा किस्त पटाने के लिए है , 4-5 माह बाद एलएनटी फाइनेंस से उसके पास कॉल आया कि उसके द्वारा किस्त की रकम नही पटाया जा रहा है। इसकी जानकारी समूह की बाकी महिलाओं को दिया तब पता चला कि उनके पास भी ऐसा ही कॉल आ रहा है। शो-रुम जाने पर पता चला की समूह के महिलाओं के नाम पर दो-पहिया 3 ज्युपिटर तथा एक मेस्ट्रो गाड़ी मोपेड़ फाइनेंस कराया गया है। इसी तरह राजेन्द्रनगर निवासी सरिता वैष्णव 40 वर्ष पति घनश्याम वैष्णव ने थाने शिकायत दर्ज करायी है कि पवन जायसवाल नामक व्यक्ति ने उसे व उसके समूह की महिलाएं गौरी, माधुरी, कामिनी , अंजू को 5 लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर आधार, पेन, बैक पासबुक, चेक व अन्य जरुरी पेपर लेकर काली मंदिर राजेन्द्र नगर में बुलाया। पेपर लेने के बाद आरोपी ने उन्हें लालपुर सीटी होंडा में बुलाकर दस्तावेज रखकर कहा की एलएनटी से आपका लोन हो रहा है कहकर कागज में हस्ताक्षर करा लिया । आरोपी ने उन्हें बताया कि उनके खाते में अभी कुछ रकम डाला जा रहा है जो किस्त पटाने के काम आयेगा । 4-5 महीने उपरांत उसके पास एलएनटी फ ाइनेंस से फ ोन आया और बताया गया कि उसके नाम से होण्डा एक्टहीवा दो पहिया वाहन फाइनेंस हुआ है जिसका किस्त जमा नही हुआ है। इस पर वह समूह के अन्य महिलाओं को इसकी जानकारी दी तब पता चला कि उनके पास भी ऐसा ही फोन आया है तथा उनके नाम से भी पवन जयसवाल ने दो-पहिया वाहन फाइनेंस कराया है। लॉकडाउन होने की वजह से महिलाओं को मामले की अधिक जानकारी नही मिल पाई थी, इसके कारण उन्होंने मामले की शिकायत 09 सितंबर 2021 को थाने में दर्ज करायी है। मामले में पुलिस ने आरोपी पवन जयसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर धारा 420,406 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।




