नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर रायपुर: शहर के मुख्य बाजारों की टॉवर से होगी निगरानी, बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

 बड़ी खबर रायपुर: शहर के मुख्य बाजारों की टॉवर से होगी निगरानी, बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
Share

रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव और नियंत्रण के लिए प्रशासन से विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर को अपनाने के लिए विभिन्न माध्यमों से लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण के दौरान विगत 5-6 महीने से अनलॉक अवधि में स्वयं सेवी संस्थाओं से भी काम लिया गया है। आमजनों को जागरूक करने और विभिन्न तरीके से सेवाए देने में एनजीओ ने भी अहम भूमिका निभाई है। 
 

उपरोक्त बातें कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन ने आज कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस सभा कक्ष में जिले में कार्यरत एन जी ओ संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक में कहा। उन्होंने कहा कि एनजीओ के सदस्य जनता के समीप जाने वाले लोग है। वर्तमान में त्यौहार आदि के कारण पिछले महीने से बाजार में भीड़ बढ़ गई है।
 
 
हम सभी को यह याद रखना है और सचेत रहना है कि अभी कोरोना का खतरा अभी टला नहीं हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों को एकबार फिर से जागरूक करना आवश्यक हो गया है। लोग बेपरवाह बाजारों में घुम रहे है। दोबारा कोरोना संक्रमण फैलाव रोकने के लिए सावधानी रखने, मास्क लगाकर रहने और 6 फिट की दूरी बनाये रखने की जरूरत है। 
 

कलेक्टर ने बताया कि एनजीओ के वालिंटियर के माध्यम से शहर के भीड़ वाले बाजारों जैसे शास्त्री मार्केट, गोल बाजार, पण्डरी, तेलीबांधा, कटोरा तालाब, मालवीय रोड, स्टेशन रोड, बूढ़ा तालाब, सुन्दर नगर, डी.डी. नगर आदि जैसे स्थानों पर टॉवर बनाकर माइक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होने कहा कि जनता को भी अपनी जवाबदारी समझना होगा और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। 
 

इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह, निगम आयुक्त सौरभ कुमार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 


Share

Leave a Reply