बड़ी खबर रायपुर: लॉकडाउन के दौरान गांजा के साथ दो गिरफ्तार,10 किलों 100 ग्राम गांजा जब्त
रायपुर। गांजा तस्करी व बेचने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रेड की कार्रवाही के दौरान 2 लोगों कबीरनगर व खरोरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके पास से 10 किलों 100 ग्राम गांजा जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार कबीरनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 27 अप्रैल को रात 10.20 बजे सोनडोंगरी आईचर शोरुम के पास गांजा तस्करी करने की सूचना पर एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ तलाशी के दौरान एक काले रंग की बैग में 7 किलों 900 ग्राम गांजा जब्त की है। पकड़े गए आरोपी का नाम पुछने पर रंजित सिंह 26 वर्ष पिता स्व.बलदेव सिंह बताया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं खरोरा पुलिस थाना पुलिस ने ग्राम धीवरा खरोरा में गांव के एक व्यक्ति के द्वारा अपने पेप स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एनएन 4192 की डिक्की में गांजा रखकर बेचने की सूचना पर छापामारकर रेड की कार्रवाही के दौरान 2 किलों 200 ग्राम गांजा जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत 11000 रुपये तथा बिक्री के 100 रुपये व पेप स्कूटी जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध कायम की है।




