बड़ी खबर रायपुर: हत्या की नियत से महिला को मारा चाकू, गंभीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती
रायपुर। घर के पास हल्ला करने से मना करने करने पर दो युवकों ने महिला के उपर जानलेवा हमला कर चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटापारा मस्जिद रोड के पास बैजनाथपारा निवासी अब्दुल करीम 39 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की भाभी शमीम बानो शमीम अपने परिवार के साथ रहती है। इनके पति की मृत्यु हो चुकी है,घर में नूरी महफिल धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान रात्रि 10.15 बजे मेराज कुरैशी, सैय्यद समीर तथा मोहम्मद नजीब घर के बाहर बैठकर गाली-गलोच कर रहे थे। प्रार्थी के भाभी द्वारा घर के पास गाली-गलोच से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलोच कर हत्या करने की नियत से नजीब व समीर ने मेराज को चाकू मारने को कहा जिसके बाद महिला की पेट में तीन बार चाकू मारकर गंभीर रुप से लहुलूहान कर आरोपी घटना स्थल से फरार हो गये। जिसके बाद गंभीर हालत में भतीजा सरफाज महिला को वी-वाय अस्पताल में भर्ती किया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




