नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: राजधानी में 112 के ड्राइवर ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप

बड़ी खबर:  राजधानी में 112 के ड्राइवर ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप
Share

रायपुर। पुलिस प्रशासन में कार्यरत पुलिस कर्मियों/अधिकारियों की ड्यूटी सर्वाधिक समय तक की जाती है। घर परिवार में भी कर्मियों एवं अधिकारियों को परिजनों के साथ मिलने का समय कम मिलता है। जिसके चलते मानसिक तनाव के कारण उनकी कार्यकुशलता प्रभावित होती है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के 112 के ड्राइवर ने आत्महत्या की है। परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आत्महत्या की मूल वजह वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वाहन चालक पर जबरिया दबाव बनाना था। अधिकारियों की प्रताडऩा के कारण ही मृतक हरगोविंद साहू पिता रामसाय साहू आयु 25 वर्ष मूलनिवासी बलौदाबाजार एवं स्थानीय संतोषी नगर निवासी को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। परिजनों के अनुसार बार-बार वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मृतक साहू को नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। जिसके कारण 112 के वाहन चालक को मजबूर होकर आत्महत्या करनी पड़ी। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद अन्य पुलिस वाहन चालकों द्वारा एम्स हास्पिटल पहुंचकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया गया। तत्पश्चात परिजनों के साथ सरस्वती नगर थाना पहुंचकर पुलिस वाहन चालकों ने भारी संख्या में आक्रोश व्यक्त किया। 
 
 


Share

Leave a Reply