बड़ी खबर: राजधानी में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस
रायपुर। राजधानी रायपुर के डी डी नगर थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रही है जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है। आपको बता दे की यह पूरा मामला डी डी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जानकारी के अनुसार युवक का नाम अभिनव सोनी उम्र (26) वर्ष है।




