बड़ी खबर: नमाज के बाद हाथ मिलाने ,गले मिलने पर रहेगी पाबंदी: मस्जिद, मदरसा, दरगाह, कब्रिस्तान के लिए एडवाइजरी जारी
रायपुर | कोरोना के चलते सरकार ने देश भर में लॉक डाउन के साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी थी। जिसमे पर्यटन स्थल, मंदिर, मस्जिद, इत्यादि को भी बंद करा दिया गया है। जिसके बाद (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के बाद अनलॉक वन के दौरान मस्जिद मदरसा दरगाह कब्रिस्तान के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा एडवाइजरी जारी की गई।
पढ़िए पूरी खबर-
मस्जिदों में दरी,कालीन और चादर बिछाने पर पाबंदी रहेगी। फर्श पर ही नमाज अदा की जाएगी।
पांचों वक्त सभी मस्जिदों में नमाज होंगी लेकिन नमाज में आने वाले लोगों के लिए थर्मल स्कैनर की व्यवस्था रहेगी।
सभी मस्जिदों के टॉयलेट बंद रहेंगे।
10 साल के बच्चे और 65 साल के बुजुर्गों को मस्जिद में आने पर पाबंदी रहेगी।
उन्हे घर में ही नमाज अदा करने की सलाह दी जा रही है ।
नमाज के बाद हाथ मिलाने ,गले मिलने पर पाबंदी रहेगी।
इस तरह भौतिक दूरी के नियमों का भी पालन करने के निर्देश दिये गए हैं।
दरगाह मजारो पर भी चढ़ने वाली चादर चढ़ाने पर पाबंदी रहेगी।
मजार में किसी भी चीज को हाथ लगाने पर पाबंदी रहेगी।
दरगाह में मास्क लगाकर ही दरगाह मे प्रवेश दिया जायेगा।
वही सलाह दी गयी है कि कब्रिस्तानों में भीड़ जमा नही करें और फिजिकल डिस्टेंसिंग फॉलो करने के निर्देश दिए गए है।






