नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: सरपंच के पति पर हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

बड़ी खबर: सरपंच के पति पर हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर
Share

कवर्धा| छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक खबर सामने आ रही है जहां कुछ अज्ञात हमलावरों गांव की सरपंच के पति पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया| आपको बता दे की कवर्धा ब्लॉक के पिपरिया थाने, जिंदा गांव की सरपंच गंगोत्री कौशिक के पति बिसेन कौशिक के सीने पर तीन अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को दो गोली मार दी। सरपंच पति को तत्काल इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह व पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को घटना स्थल से एक खाली करतूस मिली है। मौके पर ही सरपंच पति की बाइक भी पड़ी थी।

जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की इस मामले में पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है और घटना स्थल पर लोगों के आवाजाही पर भी रोक लगा दी थी। फिलहाल घटना के कारण को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। लेकिन घटना को लेकर जख्मी बिसेन की जो वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुई है, उसे आधार मानें तो इसकी मूल वजह राजनीतिक रंजिश मानी जा रही है। ऐसे में पुलिस की जांच की दिशा भी फिलहाल यही है।

पत्नी को गांव में छोड़कर वापस लौट रहे थे बिसेन-
हाल ही में हुए चुनाव में गंगोत्री कौशिक ने ग्राम पंचायत जिंदा से सरपंच पद पर जीत हासिल की है। सरपंच का घर कवर्धा शहर में भी है। वह अपने पति के साथ यहां भी रहती है। मंगलवार को वह गांव में एक बैठक में शामिल होने अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से निकलीं थी। पत्नी को गांव में ही छोड़कर बिसेन अपनी बाइक से शाम को वापस लौट रहा था। तभी ग्राम कुटकीपारा के आगे तीन अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और उसका रास्ता रोककर उस पर दो गोलियां दागकर फरार हो गए।

इस मामले की पूरी वीडियो हुइ वायरल-
गोली लगने के बाद बिसने ने वीडिया भी बनाया है। वायरल वीडियो में बिसेन यह कहते हुए दिख रहा है कि चुनाव जीतने की वजह से उसके परिवार से रंजिश रखने वालों ने यह हमला किया है। वीडियो में वह मनोज और धनेंद्र नाम के युवकों पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है और मंत्री से परिवार को इंसाफ दिलाने की गुहार भी लगा रहा है।
 


Share

Leave a Reply