BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर दरिंदे ने किया नाबालिग को आग के हवाले

 बड़ी खबर: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर दरिंदे ने किया नाबालिग को आग के हवाले
Share

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के ग्रामीण इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना मुंगेली के समीप एक गांव की है, जहां मासूम बालिका (14 वर्षीय) घर पर अकेली थी और उसके परिजन किसी काम से बाहर गए थे. उसी वक्त गांव का ही एक पड़ोसी युवक बदनीयती से बालिका के घर मे घुस गया और नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, जिसका नाबालिग ने पुरजोर विरोध किया।

आग से जलती हुई मासूम चीखते चिल्लाते घर से बाहर निकली, जिससे आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग बुझाया और 108 संजीवनी वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ती नाबालिग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी लगते ही मुंगेली पुलिस तत्काल हरकत में आई और आरोपी बबलू भास्कर को हिरासत में लिया गया हैं।

 पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने मौत से पहले बयान भी दिया है। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. वहीं, हफ्ते भर में मुंगेली में नाबालिगों से दुराचार की यह चौथी घटना है. इससे कुछ दिन पहले बेमेतरा में भी एक नाबालिग से खेत में रेप का प्रयास किया गया. विरोध करने पर उसे जिंदा जला दिया गया था। इस बच्ची की भी इलाज के दौरान रायपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपियों की संख्या एक से अधिक बताई गई है।


Share

Leave a Reply