बड़ी खबर: ब्लू एलपीजी गैस कंपनी ने डीलरशिप देने के नाम पर की लाखों रुपये की धोखाधड़ी
रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से छत्तीसगढ़ प्रदेश के महाराष्ट्र के नागपुर शहर से अनेक निजी गैस कंपनियों ने 15 किलो, 17 किलो एवं 5 किलो का सिलेण्डर लेनके लिए एजेंसी के इच्छुक डीलरों को गैस आापूर्ति देने के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा किया। कुछ गैस कंपनियों के डीलरों ने कुछ समय तक एजेंसी के डीलरों के माध्यम से गैस रिफिल की आपूर्ति की उसके बाद डीलरों को भगवान भरोसे छोड़कर उनके द्वारा जमा राशि लेकर भाग गये। इसी कड़ी आज ब्लू एलपीजी गैस प्रा.लि. कंपनी बी-21 नायक शिल्प, स्मृति नगर कोराड़ी रोड नागपुर महाराष्ट्र के संचालकों द्वारा गुढिय़ारी निवासी धर्मेन्द्र सोनी को डीलरशिप के बहाने साढ़े 8 लाख रूपये लेकर उसे गैस सिलेण्डर नहीं दिया गया।
उक्त जानकारी सोनी ने प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में देते हुए बताया कि उन्हें कंपनी के मोबाईल नं. 9303313303 पर मैसेज भेजकर डीलरशिप लेने के लिए कहा गया। उक्त मोबाइल धारक अशफाक कुरैशी ने 08668530744 पर बात कर कंपनी के इन्द्रावती कॉलोनी स्थित ऑफिस में सम्पर्क करने के लिए कहा बातचीत के दौरान कुरैशी ने बताया कि कंपनी के सिलेण्डर फाइबर बाडी में 15 किलो एवं 17 किलो के लांच किये गये है। इसके लिए उन्हें दो लाख रूपये कंपनी के खाते में जमा करने के लिए कहा गया। एग्रीमेंट में दोनों पक्षों के हस्ताक्षर होने के बाद भी कंपनी के पुराने लोग भाग गये हैं और नये लोग तेलीबांधा स्थित कार्यालय में पुराने लोगों के द्वारा सोनी से साढ़े 8 लाख रूपये की राशि वसूलने के उपरांत जिम्मेदारी लेने से इंकार कर रहे हैं। धर्मेन्द्र सोनी ने बताया कि गुढिय़ारी थाने ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है एवं कंपनी के लोग पैसा वापस करने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उक्त गैस कंपनी के फर्जीवाड़े को तत्काल रोकने की मांग की है।




