बड़ी खबर: एक व्यवसायी से 95000 नकदी समेत चैन-अंगूठी की लूट, फरार लूटेरों की तलाश में जुटी पुलिस
कोरबा। आज सुबह एक व्यवसायी अंकित केसरवानी लूट का शिकार हो गया। अज्ञात लुटेरों ने गाडी रुकवाकर पीड़ित के पास रखे 95000 रु सहित उसकी चैन, अंगूठी लूट ली। अंकित उनका पीछा न कर सके, इसलिए लुटेरों उसकी गाडी की चाबी छीन कर भाग गए।
जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत सुभाष ब्लॉक निवासी आज सुबह लगभग 11:30 बजे केसरवानी मोबाइल शॉप घंटाघर कोरबा के संचालक अंकित केसरवानी मानिकपुर पुलिस चौकी के समीप सुभाष ब्लॉक से होकर गुजर रहे थे तभी अचानक अज्ञात बाईक सवार लोग आए उन्हें रोका और अंकित के पास रखें 95000 नकदी ,सोने की अंगूठी, चांदी की चेन और स्कूटी की चाबी लेकर फरार हो गए। अंकित ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लूटेरों की तलाश जारी हैं।




