CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : टीकाकरण पर छत्तीसगढ़ सरकार ने हाईकोर्ट में रखा यह प्रस्ताव

 बड़ी खबर : टीकाकरण पर छत्तीसगढ़ सरकार ने हाईकोर्ट में रखा यह प्रस्ताव
Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 18-44 वर्ष आयुवर्ग के टीकाकरण में आरक्षण के मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि तीनों वर्गों अंत्योदय, एपीएल और बीपीएल कार्डधारियों को बराबरी से टीकाकरण होगा, अर्थात एक तिहाई के हिसाब से सभी वर्ग को बराबरी से टीका लगाया जाएगा। राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर हाई कोर्ट विचार कर रही है। 

ज्ञातव्य है कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरूआत 1 मई से हुई थी। छत्तीसगढ़ में भी वैक्सीनेशन की शुरूआत हो गई है। इस बीच सरकार ने नया आदेश जारी कर सिर्फ अन्त्योदय कार्ड धारियों को पहले टीका लगाने का आदेश जारी किया था। वहीं राज्य सरकार वैक्सीनेशन में रजिस्ट्रेशन करने वालों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही थी। वर्गीकरण के खिलाफ कई लोगों ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। वहीं आज चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई चल रही है।
 


Share

Leave a Reply