BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: करोड़ों गबन के आरोप में समिति उपाध्यक्ष व सदस्य गिरफ्तार

बड़ी खबर: करोड़ों गबन के आरोप में समिति उपाध्यक्ष व सदस्य गिरफ्तार
Share

रायगढ़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन पर धान उपार्जन केन्द्र जैमुरा एवं बसनाझर में हुई करोड़ों के गबन के दो आरोपियों को खरसिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। मामले में दो अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक 18 सितंबर 2020 को थाना खरसिया में खाद्य निरीक्षक खरसिया द्वारा कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) रायगढ़ का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर धान उपार्जन केन्द्र जैमुरा एवं बसनाझर के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में समिति प्रबंधक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, फड़ प्रभारी, बारदाना प्रभारी, लिपिक, लेखापाल एवं कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा अनियमितता कर कुल 1,29,89,156.80 का धान, बारदाना, शासकीय रकम का गबन करने के संबंध में प्रथम सूचना दर्ज कराई गई थी। वहीं जांच में पाया गया कि आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित जैमुरा विकासखण्ड खरसिया की जांच में जैमुरा के धान उपार्जन केन्द्र जैमुरा एवं बसनाझर के जाँच एवं भौतिक सत्यापन निरीक्षण दौरान भारी अव्यवस्थाएँ, अनियमिततायें, घोर लापरवाही एवं उपार्जित धान तथा खाली बारदाना का स्कंध कमी कर गबन करना पाया गया एवं दोनो केन्द्रों के फड़ व गोदाम में शेष धान व बारदानों का अशं नही पाया गया।

 धान खरीदी केन्द्र में संलगन कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा भारी अनियमितता बरतते हुये धान उपार्जन केन्द्र जैमुरा एवं बसनाझर में कुल धान 3592.93 क्विन. की राशि 8982325.00 एवं बारदाना कुल राशि 5686257.00 गबन कर शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाई गई है, जिसके लिये संयुक्त रूप से जिम्मेदार धान उपार्जन केन्द्र जैमुरा उप केन्द्र बसनाझर में संचालक समिति के अध्यक्ष श्रीमति सुमति बाई सिदार उपाध्यक्ष तेजराम पटैल, उपाध्यक्ष श्रीमति मथुरा बाई सिदार एवं सदस्य हरिनंदन डनसेना, गंगेलाल साहू, बंधुराम पटेल, रामाधार बंजारे, बुधेश्वर डनसेना, बल्लभ सिंह राठिया, रामकुमार सिदार, हलधर डनसेना के विरूद्ध अप.क्र 386/2020 धारा 409,34 IPC पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।


Share

Leave a Reply