BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना पाॅजिटिव मरीज की संख्या बढ़कर हुई दो, थाईलैंड से लौटा था युवक

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना पाॅजिटिव मरीज की संख्या बढ़कर हुई दो, थाईलैंड से लौटा था युवक
Share

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरोना पाॅजिटिव एक मरीज की पुष्टि की गई है| इससे पहले तक केवल राजधानी रायपुर में एक कोरोना पाॅजिटिव युवती डिटेक्ट हुई थी, जिसे तत्काल आइसोलेट कर दिया गया था, जिसकी वजह से कोरोना को फैलने का मौका नहीं मिला था। अब राजनांदगांव में दूसरा मरीज पाॅजिटिव मिलने के बाद थोड़ी चिंता बढ़नी स्वाभाविक है। हालांकि डिटेक्ट होते ही पीड़ित को आइसोलेट कर दिया गया है, वहीं उसके परिजनों को भी तमाम जानकारियां दी गई हैं। पीड़ित मरीज को जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किए जाने की बात कहीं जा रही है। जिला प्रशासन ने इस बात की पुष्टि करते हुए पीड़ित के घर के आसपास के क्षेत्र को भी सील कर दिया है।

जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की छत्तीसगढ़ में कोरोना(Covid-19) का दूसरा पॉजीटिव मरीज मिल गया है। राजनांदगांव जिले का रहने वाला युवक हाल ही में थाईलैंड से लौटा था। बुधवार को कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि युवक कोरोना वायरस पॉजीटिव है। कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि होने के बाद राजनांदगांव के भरकापारा को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बतां दें कि इसके पहले रायपुर की युवती कोरोना पॉजीटिव मिली थी। युवती लंदन से लौटी थी। फिलहाल उसका उपचार रायपुर एम्स में चल रहा है।

क्वारनटाइन में था युवक-
विदेश से लौटने के बाद प्रशासन ने युवक को क्वारनटाइन में रखा था। राजनांदगांव कलेक्टर ने बताया कि युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिले के 62 लोग अभी भी क्वारनटाइन में है। स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमला मिलकर लगातार इनकी निगरानी कर रहा है। राजनांदगांव जिले में लगभग दो सौ से ज्यादा लोग विदेश से लौटे हैं। जिनकी लगातार मॉनीटरिंग पुलिस और प्रशासन कर रहा है।

परिजनों से की जा रही है पूरी जानकारी एकत्र-
खबर मिल रही है की उनके घर पर नोटिस भी चस्पा कर दी गई है, ताकि कोई उनके घर में दाखिल न हो। कलेक्टर राजनांदगांव ने इस संदर्भ में मुख्य सचिव को जानकारी भेज दी है। परिजनों से पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है, ताकि सोर्स का पता लगाया जा सके और कोरोना वायरस को बढ़ने से रोका जा सके। फिलहाल की स्थिति में और अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 
 


Share

Leave a Reply