बड़ी खबर: एसपी ऑफिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक निकला कोरोना पॉजीटिव, कार्यालय को सेनेटाइज कर किया गया सील
रायपुर। राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से अपना पांव पसार रहा है। इसी क्रम में अब एसपी ऑफिस तक भी कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है। यहां ओएम शाखा में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एसपी ऑफिस को सील कर दिया गया है|
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ओएम शाखा में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि प्रधान आरक्षक की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद से ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे ऑफिस को सेनेटाइज कर सील करने की कार्यवाही जारी है।




