CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : भाजपा के विरोध के बाद निगम ने रद्द किया तेलीबांधा तालाब पार्किंग का टेंडर

बड़ी खबर : भाजपा के विरोध के बाद निगम ने रद्द किया तेलीबांधा तालाब पार्किंग का टेंडर
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में पार्किंग शुल्क लिए जाने के टेंडर के बाद भाजपा ने पूरा मामला जोर-शोर से उठाया। नगर निगम में भाजपा की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने रायपुर जिला भाजपा अध्यक्ष के साथ तेलीबांधा तालाब में पार्किंग शुल्क वसूली का विरोध भी किया। इस पूरे मामले के रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने टेंडर तत्काल निरस्त करने की बात कही है।


उल्लेखनीय है कि तेलीबांधा तालाब परिसर पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया गया था। यहां पर शहर के कोने-कोने से लोग घूमने व मनोरंजन करने आते हैं। यहां पर शुक्रवार को पार्किंग टेंडर की तख्ती लगा दी गई, जिसके अनुसार कार से 4 घंटे का 24 रूपये और मोटरसाइकिल का 12 घंटे पार्किंग के एवज में 12 रूपये पार्किंग शुल्क लिए जाने की जानकारी दी गई।


महापौर एजाज ढेबर ने जानकारी दी कि नगरीय प्रशासन मंत्री की भी मंशा है कि तेलीबांधा में पार्किंग शुल्क न लिया जाए। महापौर के अनुसार निगम के अधिकारियों ने गलती से यह आदेश जारी कर दिया था, जिसे निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

 



Share

Leave a Reply