बड़ी खबर: राजधानी के एक तालाब में तैरता मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में मचा हड़कंप
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव स्थित शीतला तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची है और आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शिशु किसी प्रेमी-युगल की अनचाही संतान होगी, जिसे लोक-लाज के भय से और मारे जाने की दृष्टि से तालाब में फेंक दिया गया होगा।





