BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: 53 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त नहीं करने पर डीजीपी ने तीन सिपाहियों को निलंबित करने का दिए निर्देश

बड़ी खबर: 53 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त नहीं करने पर डीजीपी ने तीन सिपाहियों को निलंबित करने का दिए निर्देश
Share

मुंगेली। देश एवं प्रदेश में कोरोना वायरस की महामारी की रोकथाम के लिए इन दिनों मदिरा की दुकानों एवं बार, होटल आदि लॉक डाउन के चलते बंद है। शराब दुकानों के बंद होने का लाभ उठाते हुए मदिरा प्रेमियों के शौक को पूरा करने के लिए अवैध शराब की तस्करी का कारोबार जोर-शोर से चल रहा है। मुंगेली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डिंडौरी जिला मध्यप्रदेश से बोलेरो में 53 लीटर अंग्रेजी शराब ला रहे तस्करों को लापरवाहीपूर्वक छोडऩे का दोष सिद्ध होने पर डीजीपी डीएम अवस्थी ने शराब तस्करी में शामिल तीन सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। मुंगेली पुलिस द्वारा डिंडौरी से लायी जा रही अवैध शराब से भरी बोलेरो को जब्त किया गया है। जिसमें से 53 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। शराब तस्करी की इस घटना में 2 आरोपियों के अलावा तीन सिपाही पवन गंधर्व, लोकेश राजपूत और राजेन्द्र कुमार यादव भी शामिल पाए गए। डीजीपी ष्ठरू अवस्थी ने एसपी मुंगेली को तीनों आरोपी सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित, साथ ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।


Share

Leave a Reply