बड़ी खबर: राजधानी में डबल मर्डर से लोगो में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस
रायपुर। राजधानी के निकट मंदिरहसौद थाना अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में आज सुबह खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना गांव वालों ने मंदिर हसौद थाने में दिया जिसके बाद घटना स्थल पर मंदिरहसौद थाना पुलिस सहित पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर गांव वालों से पूछताछ कर रहे है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान ग्राम खम्हरिया निवासी उल्लास वर्मा 25 वर्ष एवं परमानंद निषाद 55 वर्ष के रुप में किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों मृतक पड़ोसी है व आरोपी के साथ उनका विवाद हुआ था इसी बात को लेकर आरोपी ने दो मृतक के सिर पर रॉड से ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच में जुटी हुई है।




