BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: इस जिले के चौकी में पदस्थ वाहन चालक निकला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप

बड़ी खबर: इस जिले के चौकी में पदस्थ वाहन चालक निकला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप
Share

धमतरी। धमतरी जिले के बिरेझर चौकी में पुलिस विभाग में पदस्थ 40 वर्षीय वाहन चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सहायक आरक्षक वाहन चालक विगत 29 जुलाई को दस दिनों की छुट्टी पर गया था। वापस लौटने पर कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट मंगलवार देर रात पॉजिटिव आई है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व में भी मगरलोड थाना में पुलिसकर्मी भखारा थाना में नगर सैनिक कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जो अब स्वस्थ हो चुके है।
 
 
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर ने बताया कि बिरेझर चौकी में पदस्थ वाहन चालक रायपुर निवासी है। कुछ दिनों पहले वह छुट्टी पर घर गया हुआ था। ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए आने पर उसे वापस भेज दिया गया था। खुद एम्स में जांच करवाई थी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। थाना  प्रभारी सुश्री शांता लकड़ा ने बताया कि जवान के संपर्क में जो- जो आये है। उन्हें एहतियात बरतने के साथ-साथ अपना टेस्ट कराने के निर्देश दिए गये है। 


Share

Leave a Reply