बड़ी खबर: उचित मूल्य के दुकान संचालक ने किया लाखों का हेराफेरी, मामला दर्ज
रायपुर। उचित मूल्य की दुकान पूर्व संचालक के खिलाफ शासकीय राशन का हेराफेरी करने की रिपोर्ट गोबरानवापारा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहायक खाद्य अधिकारी विकास खण्ड अभनपुर के.सी.फारवानी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उचित मूल्य दुकान चांपाझर गोबरा नवापारा में खमानलाल करले पूर्व संचालक ने अपने पद पर रहते हुये शासकीय राशन का हेराफेरी किया।
घटना की जानकारी आडिट रिपोर्ट एवं आवेदन करने पर पता चला। आरोपी ने ग्राम चांपाझर विकास खण्ड अभनपुर में अपने पद पर रहते हुये में चावल व शक्कर की हेराफेरी किया। शासकीय उंचित मूल्य की दुकान आई.डी. क्रमांक 442002045 के भौतिक सत्यापन में पता चला कि चावल 277.38 क्विंटल, शक्कर 1.83 क्विंटल एवं नमक 15.51 क्विंटल, कम पाया गया,जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 10 लाख 59 हजार 9सौ 20 रूपये है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वास्तु अधिनियम 3,7 धारा 409,420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




