BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: राम वन गमन रथ रोकने पर पूर्व सांसद एवं कांग्रेसी नेता सहित 60 पर एफआईआर दर्ज

 बड़ी खबर: राम वन गमन रथ रोकने पर पूर्व सांसद एवं कांग्रेसी नेता सहित 60 पर एफआईआर दर्ज
Share

कांकेर। जिले में राम वन गमन रथ का विरोध करते हुए रास्ता रोककर नेशनल हाइवे 30 में चक्काजाम किये जाने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पूर्व सांसद सोहन पोटाई एवं कांग्रेसी नेता राजेश भास्कर सहित 60 लोगों के विरूध्द कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज करते हुए धारा 341, 147 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा से निकले राम वन गमन पथ पर्यटन रथ यात्रा का विरोध करते हुए पूर्व सांसद सोहन पोटाई, कन्हैया उसेण्डी, नारायण जुर्री, राजेश भास्कर, रमाशंकर दर्रो सहित अन्य 60 लोगों द्वारा नेशनल हाइवे 30 में चक्का जाम कर रास्ता बाधित किया। इस दौरान सेठिया बस सीजी 19 के 5212 का चालक अपनी बस से सवारी लेकर केशकाल से कांकेर आ रहा था, जो कुलगांव में चक्काजाम कर भीड़ द्वारा रोक दिए जाने से बांधा उत्पन्न हुई, इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरूध्द धारा 341, 147 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।  वहीं ज्ञानी ढ़ाबा के पास इन्ही लोगों के निर्देश पर फिर से चक्काजाम किया गया। इस दौरान महेन्द्रा बस सीजी 04 ईए 0192 का चालक अपनी बस से सवारी लेकर रायपुर से जगदलपुर कि ओर जा रहा था, जिसे ज्ञानी चौक में भीड़ द्वारा रोक दिए जाने पर बाधा उत्पन्न हुई। प्रार्थी कि शिकायत पर पुलिस ने शासन कि ओर शिकायत दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 147 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


Share

Leave a Reply