BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर गरियाबंध: जिले के सेलून एवं ब्यूटी पार्लर सोमवार से शुकवार प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेगा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर गरियाबंध: जिले के सेलून एवं ब्यूटी पार्लर सोमवार से शुकवार प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेगा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Share

गरियाबंद। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार के  रोकथाम एव नियंत्रण हेतु लॉकडान की अवधि में गरियाबंद जिले के सभी क्षेत्रों में सेलून एवं ब्यूटी पार्लर सोमवार से शुकवार प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक महत्वपूर्ण शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी गयी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री श्याम धावड़े ने आज इस आशय का आदेश जारी कर अनुमति प्रदान किया है। आदेश में सेवा संचालको को सेवा प्राप्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के बारे में आवश्यक जानकारी जैसे- नाम, पता, मोबाईल नंबर का ब्योरा संधारित करने कहा गया है। दुकानदार संचालक किसी भी व्यक्ति पर उपयोग की गई वस्तु या सामान का दोबारा अन्य व्यक्ति पर उपयोग नही करेगा। इसलिए डिस्पोजेबल सामानों का उपयोग करना होगा। कोराना वायरस के संकमण को रोकने के लिए दुकानदार आवश्यक रूप से मॉस्क, ग्लोब व सेनेटाईजर इत्यादि का उपयोग करेंगे। किसी भी व्यक्ति पर उपयोग किये गये तौलिए, कपड़ा को बिना धोए एवं सेनेटाइज किये बिना किसी अन्य व्यक्ति पर उपयोग नही किया जावेगा। दुकानदार द्वारा सेलून में सेवा प्राप्त करने वाले ग्राहकों के बैठने से पहले तथा उपयोग के बाद संबंधित कुर्सी टेबल एवं अन्य सभी सामानों का सेनेटाईज करना अनिवार्य होगा। सेलून संचालक द्वारा बैठक स्थान एवं वेटिंग एरिया को भी हर बार उपयोग के पश्चात् सेनेटाईज करना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिग नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए दुकान से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल को निपटारा करने की संपूर्ण जिम्मेदारी दुकान संचालकों की होगी। इस आदेशध्निर्देशों का उल्लंघन पाये जाने पर नियमों के तहत सख्त कार्यवाही की जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।


Share

Leave a Reply