बड़ी खबर: विधायक विकास उपाध्याय के बंगले के पीछे भीषण आग, दमकल विभाग मौके पर
रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त आगजनी की एक खबर सामने आ रही है जहां पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के बंगले के पीछे भीषण आग लगी है। NIT गेट से DDU नगर जाने वाले रास्ते के बगल बड़ी मात्रा में औषधि वाले पेड़ लगाए गए हैं। जहां पर भीषण आग लगी है। 2 साल पूर्व भी इसी इलाके में आग लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुँच आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
4




