BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: हैवानो ने नवविवाहिता का अपहरण कर 3 दिनों तक जबरन किया दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: हैवानो ने नवविवाहिता का अपहरण कर 3 दिनों तक जबरन किया दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर
Share

कोरबा। देर रात एक नवविवाहिता का अपहरण करने के बाद 3 दिनों तक उसके साथ जबरन दुष्कृत्य को अंजाम दिया जाता रहा। वारदात के मुख्य आरोपी सहित अपहरण में सहयोगकर्ता 2 लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


जानकारी के अनुसार पसान थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय पीडि़ता 19 मई को देर रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी, कि इस दौरान वहां पहुंचे गांव के ही भैयालाल ने अपने साथी हरिदयाल पोर्ते की मदद से महिला का अपहरण कर लिया। साथ लाए गमछा से महिला का मुंह बांधकर उसे उठाकर जंगल की ओर ले जाकर भैयालाल ने बलात्कार किया। इसके बाद भैयालाल व हरिदयाल ने मिलकर महिला को गांव के मुख्य सड़क तक लाया। जहां इनका सहयोगी शिवशंकर मोटरसाइकिल लेकर मौजूद था। मोटरसाइकिल पर महिला को जबरन बिठाया गया और वहां से ग्राम कारीछापर स्थित एक मकान में ले गए। मकान में भैयालाल ने जान से मारने की धमकी देकर व गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ दुबारा बलात्कार किया व 20 और 21 जून को भी यह दरिंदगी दोहराई। पीडि़ता के मुताबिक उसने किसी तरह अपने भाई और पिता से संपर्क किया और वे कारीछापर स्थित उक्त मकान में पहुंचे। जिन्हें देखकर तीनों आरोपी भाग निकले। पीडि़ता ने अपने पिता व भाई के साथ आज थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया कि बलात्कार की वारदात को भैयालाल ने 3 दिनों तक अंजाम दिया। जबकि हरिदयाल और शिवशंकर ने महिला का अपहरण और निगरानी करने में मुख्य आरोपी की पूरी मदद की। आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर इनकी तलाश की जा रही है।


Share

Leave a Reply