बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में होटल, बार-रेस्टोरेंट 02 अगस्त तक रहेंगे बंद
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अभी होटल, बार, रेस्टोरेंट 02 अगस्त तक बंद ही रहेगा। इसके लिए आबकारी विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है।
आबकारी विभाग से जारी दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश के सभी एफ-एफ, 4-4 क क्लब, तथा रेस्टोंरेंट, बार एवं होटल बार स्थित बार रूम, स्टॉक रूम तथा मदिरा संग्रहण स्थल को आगामी 2 अगस्त तक बंद रखा जाएगा। इसके लिए सभी कलेक्टरों को जारी आदेश में कहा गया है कि जिलों में इसका कड़ाई से पालन कराया जाए। कोरोना संक्रमण के चलते विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेश के तहत रेस्टोरेंट एवं बीयर बार आदि को 19 जुलाई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था, इसी आदेश को पुन: बढ़ाते हुए अब बंद की अवधि में वृद्धि कर इसे 02 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।




