BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: पति ने की पत्नी की टंगिए से मारकर हत्या, आरोपी पति फरार

बड़ी खबर: पति ने की पत्नी की टंगिए से मारकर हत्या, आरोपी पति फरार
Share

रायगढ़। जिले के तमनार के इंदिरानगर में एक वृद्ध ने अपनी पत्नी की टांगी मारकर हत्या कर दी। आरोपी घर में ताला बंद कर अपनी बेटी के पास पहुंचा और पत्नी की हत्या करने की बात कही। इसके बाद से आरोपी फरार है। तमनार पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को तलाशने में लगी हुई है। रात 9 बजे तक तमनार टीआई ने आरोपी के फरार होने की बात कही जा रही थी। 

जानकारी के अनुसार छोटेलाल सहिस अपनी पत्नी सुकांति सहिस के साथ इंदिरा नगर में रहता था। दोपहर लगभग 2.30 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने टांगी से पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घर बंद कर बाहर निकला और अपनी बेटी किरण पंडवा के घर गया। यहां पर उसने अपनी पत्नी को मारने की बात कही और निकल गया। सूचना पर मृतका के दामाद और बेटा घर पहुंचे। महिला आंगन में लहूलुहान होकर पड़ी हुई थी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है।


Share

Leave a Reply