बड़ी खबर: घरेलू विवाद में पति ने लोहे के घन से मारकर की पत्नी की हत्या, मामला दर्ज
रायपुर। घरेलू विवाद पर पति ने लोहे के घन से मारकर पत्नी की हत्या कर दिया। घटना की रिपोर्ट राजिम थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दुतकैया खपरी राजिम निवासी श्रीमती भोजबाई साहु 45 वर्ष पति परदेशी राम साहु ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया के दो बेटे है, बड़ा बेटा राजाराम साहु 28 वर्ष का शादी 4 वर्ष पहले पायल साहु से हुआ था उसकी दो बेटी विनिता 2 वर्ष व एक लड़की 8 माह की है। पिछलने एक माह से राजाराम साहु बीमार था जिसके वजह से वह घर पर ही रहता था था। 5 नवंबर को प्रार्थिया अपने पति व छोटे बेटे के साथ खेत गई हुई थी इस दौरान बड़ा बेटा अपनी पत्नी व बेटियों के साथ घर पर था। खेत से वापस आने पर राजाराम साहु अपनी दो बेटियों को लेकर मोटरसाइकिल से जा रहा था। जिसके बाद पुछने पर खेत जाना बताया। घर आने पर पायल साहु खुन से लथपथ कमरे के अंदर जमीन पर पड़ी हुई थी। घरेलू विवाद में राजाराम ने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे के घन से मारकर गंभीर चोट पहुंचाया। जिसके चलते अत्यधिक खुुन बहने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम कर मर्ग कायम कर लिया है।




