CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में दो नाबालिगों के साथ गैंगरेप, बंधक बनाकर पिलाई शराब फिर बारी-बारी से किया दुष्कर्म

 BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में दो नाबालिगों के साथ गैंगरेप, बंधक बनाकर पिलाई शराब फिर बारी-बारी से किया दुष्कर्म
Share

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में गैंगरेप का एक और सनसनीखेज वारदात हुआ है। बारात में आई दो नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर गैंगरेप किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 फरार है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम काराबेल बिशुनपुर का यह पूरा मामला है, जहां शादी में बारात आई 2 नाबालिग लड़कियों को 4 युवकों ने पहले बंधक बनाया इसके दोनों को जबरन शराब पिलाकर बारी-बारी से सामुहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद दोनों नाबालिग लड़कियों मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं इस मामलें की जानकारी देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी।

हालांकि बाद में दोनों ने अपने परिजनों को दुष्कर्म के बारे में बताया। परिजनों सीतापुर पुलिस थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि मामले की पुष्टि करते हुए स्वयं पीड़िता सहित सीतापुर थाना प्रभारी रूपेश नारंग ने बताया कि दोनों पीड़िता शादी में बारात के दिन काराबेल बिशुनपुर आयीं हुई थी, जिसे 4 नामजद आरोपियों में अनिल भगत,मुकेश,अखिलेश और राजेंद्र द्वारा बंधक बनाया गया। दोनों पीड़िता को शराब पिलाते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

एक आरोपी अनिल भगत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में 3 अन्य आरोपी मुकेश, अखिलेश और राजेंद्र अभी भी फरार है जिसकी पतासाजी सीतापुर पुलिस कर रही है।


Share

Leave a Reply