बड़ी खबर: सूने मकान का ताला तोड़कर 10 लाख से अधिक के जेवरात चोरी, मामला दर्ज
रायपुर। बैकुण्ठ सीमेन्ट कंपनी के माइंस ड्रिलिंग व ब्लास्टिंग इंजार्ज के मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवारात चोरी कर लेने की रिपोर्ट तिल्दा नेवरा थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार स्टाप कालोनी बैकुण्ठ नेवरा निवासी सतवीर सिंह 45 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 20 से 23 दिंसबर के मध्य किसी ने प्रार्थी के मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिय है। प्रार्थी अवकाश पर होने के चलते परिवार सहित इंदौर गया हुआ था। कंपनी में सुरक्षा प्रमुख ने 23 दिसंबर को रात 09 बजे फोन पर सूचना दिया कि पीडि़त के मकान में लगा ताला टुटा हुआ है ऐसा लग रहा है जैसे चोरी हुई है। इसकी सूचना पर दूसरे दिन 24 दिसंबर को इंदौर से वापस बैकुण्ठ आया तब मकान का कुंदा कटा हुआ मिला व कमरे में रखे आलमारी का लॉक तोड़कर किसी ने लॉकर में रखे सोने का झूमका 5 तोला,सोने का कंगन 3.5 तोला,सोने का गले का सेट व कान का 2 तोला 6 ग्राम कान का सोने का पैंडल 1 तोला,सोने की चैन 2.5 तोला,सोने का चैन पेंडल व कान का टाप्स 1 तोला,सोने की चैन रेडियम पालिस एक नग 22 ग्राम,डिजाईन वाली डायमंड टाप्स व सोने की चैन 23 ग्राम सोने की चैन व कान के टाप्स 20 ग्राम,सोने के पैंडल व अंगुठी कान का व गले का 16 ग्राम सोने के टाप्स,डायंड रिंग व सोने के सिक्के सहित जेवरात 39 ग्राम,चांदी का सिक्का 200 ग्राम व चांदी का गिलास आदि किसी ने चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर धारा 380,457 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।




