नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: महापौर एजाज ढेबर की मां, भाई और भाभी कोरोना पॉजीटिव पाये गये, एम्स रायपुर में किया गया भर्ती

 बड़ी खबर: महापौर एजाज ढेबर की मां, भाई और भाभी कोरोना पॉजीटिव पाये गये, एम्स रायपुर में किया गया भर्ती
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर का परिवार भी अब कोरोना से बच नहीं पाया। श्री ढेबर की मां, भाई और भाभी तीनों कोरोना पॉजीटिव पाये गये है, जिन्हें उपचार हेतु एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। इसकी पुष्टि महापौर श्री ढेबर ने ट्वीट कर दी है।

ढेबर ने अपने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि उनके बड़े भाई कुछ दिनों पहले बैंगलोर से लौटे हैं, तब से वे सपरिवार होम क्वारंटाईन में है। मैं खुद भी उनसे नहीं मिल पाया हूं। छत्तीसगढ़ आते ही   उन्होंने सरकार के नियमों के तहत कोरोना की जांच कराई जिसमें मेरे भाई, भाभी और मां की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। ढेबर ने बताया है कि पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद सभी को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। 

महापौर ने रायपुर में कोरोना वायरस का बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहरवासियों से अनुरोध किया है कि सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करें और सभी संक्रमितों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।


Share

Leave a Reply