बड़ी खबर: एक राज्य से दूसरे राज्य चोरी-छुपे लिफ्ट लेकर पहुँच रहे थे मजदुर, वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन घायल
रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) से एक और जहां पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। तो वही दूसरी ओर लोग सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश का उल्लंघन करते नजर आ रहे है। आपको बता दे की कोरोना वायरस (कोविड-19) से नियंत्रण व् रोकथाम के लिए राज्य व् केंद्र की सरकार कई प्रयास कर रही है। केंद्र की सरकार ने पुरे भारत देश में लॉकडाउन के साथ-साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी है। इसके साथ ही एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगो की आवा-जाही भी बंद करा दी गई है। इसके बाउजूद लोग नियनो की धज्जियां उड़ने में लगे हुए है।
पढ़िए पूरी खबर-
लॉकडाउन के कारन कई लोग अपने घर से दूर व् दूसरे राज्य में फंसे हुए है वे अब नियमो का उल्लंघन करते नजर आ रहे है। बता दे की दूसरे राज्य में फंसे लोग अपने घरो के लिए पैदल ही या मालवाहक में चोरी-छुपे एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंच रहे है। मालवाहक के जरिये ऐसे कई लोग एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुंच रहे है| इस पर प्रसासन द्वारा कुछ खास ध्यान नही दिया जा रहा है| दूसरे राज्य से आये लोग बिना क्वारेंटाइन व् बिना जाँच किये अपने घर पहुंच रहे है। जिससे कोरोना के फैलने का खतरा और भी बढ़ गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से एक खबर सामने आ रही है जहां राजधानी रायपुर से सटे आरंग के पास आज सुबह एक मालवाहक पलट गया। इस घटना में 1 मज़दूर की मौत हो गई। मालवाहक में 6-7 मजदूर सवार थे। वे नागपुर से बहुत दूर पैदल और लिफ्ट लेकर रायपुर तक पहुंचे थे, रायपुर बंगाल की दिशा में जाने वाली वाली गाडिय़ों से लिफ्ट लेकर बढ़ रहे थे, इस दौरान मालवाहक में सवार हुए, जो आरंग के पास पलट गया, जिसमे एक कि मौत हो गई, नागपुर की किसी फैक्टरी के मजदूर है, जिनका नाम तथा विवरण पता नहीं चल पाया है मृतक के शव को पंचनामा कर पुलिस ने मेकाहारा में रखा है तथा घायल मजदूरों का भी इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है।





