बड़ी खबर : रायपुर में फर्जी दस्तावेज शील बनाकर कंपनी से 42 लाख की हेराफेरी, मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीरनगर थानाक्षेत्र में कंपनी के मैनेज द्वारा फर्जी दस्तावेज, शील तैयार कर ट्रांसपोर्टिग कंपनी से 42 लाख का ठगी कर लिया। मामले की रिपोर्ट विधानसभा थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जे 702, मारूति लाइफ स्टाइल, महोबाबाजार कोटा रायपुर निवासी सुभाष चं्रद गोयल 51 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी आर्दश नगर चौक के पास स्थित लाजिस्टिक्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी का डारेक्टर है। प्रार्थी की कंपनी में ट्रांसपोर्टिंग का काम होता है, ट्रक मालिको से किराये पर ट्रक लेकर कंपनी द्धारा माल लोड कर वाहन भेजा जाता है। कंपनी में कार्यरत प्रदीप कुमार तिवारी कंपनी में मैनेजर है उसने योजनाबद्ध ढंग सेे फरवरी 2021 से 18 अगस्त 2021 के मध्य फर्जी दस्तावेज, शील, मेल आई.डी. एवं ट्रक मालिको, ब्रोकरो का फ र्जी नाम का उल्लेख कर कंपनी का 42 लाख रूपये का धोखाधडी कर गबन कर लिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर ली है।




