CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: सांसद प्रतिनिधि पर राशनकार्ड गिरवी रखने का आरोप, घर भेजा जा रहा था गरीबों के हक का चावल

बड़ी खबर: सांसद प्रतिनिधि पर राशनकार्ड गिरवी रखने का आरोप, घर भेजा जा रहा था गरीबों के हक का चावल
Share

रायगढ़। सरिया बरमकेला क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि वासुदेव चौधरी पर यह आरोप है कि उन्होंने गरीबों का राशन कार्ड गिरवी रखते हुए उनके हक का 6 क्विंटल 20 किलो पीडीएस चावल अपने घर मंगवा रहे थे। जब लोगों को इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने छोटा हाथी गाड़ी में परिवहन किए जा रहे चावल को रोकते हुए प्रशासन को इसकी सूचना दी। वहीं खाद्य विभाग के अधिकारी ने इसे जप्ती बनाते हुए बरमकेला थाने के सुपुर्द किया।

क्या कहते हैं खाद्य अधिकारी-
खाद्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस बात की सूचना मिली थी कि पीडीएस चावल का अवैध परिवहन किया जा रहा है, जिस पर कार्यवाही करते हुए छोटा हाथी वाहन और उसमें लगे 12 कट्टे चावल एवं एक पॉलिथीन में भरे हुए 20 किलो चावल को जप्त कर बरमकेला थाने के सुपुर्द किया गया वाहन चालक ने बताया कि यह चावल वासुदेव चौधरी के घर ले जाया जा रहा था। इस पर आवश्यक खाद्य वस्तु अधिनियम एवं अवैध परिवहन के विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मिलीभगत से हो रहा था गोलमाल-
इस पूरे मामले में गौर करने वाली बात यह है कि जिस पीडीएस दुकान से यह चावल अवैध रूप से ले जाया जा रहा था, उस दुकान को वैभव लक्ष्मी स्व सहायता समूह संचालित कर रहा है। ऐसे में बिना हितग्राहियों की उपस्थिति के उनका चावल किसी एक व्यक्ति के द्वारा उठाया जाना स्वयं में प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है।


Share

Leave a Reply