बड़ी खबर: राजधानी में कोरोना वायरस के चलते नोडल अधिकारी नियुक्त, 180 शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लगाई गई ड्यूटी
रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) के नियंत्रण और रोकथाम के लिए केंद्र व राज्य की सरकार कई प्रयास कर रही है इसी के चलते सरकार ने पुरे देश भर में लॉकडाउन भी लगा दिया है साथ ही कई गतिविधियों को भी बंद करा दिया गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस के नियंत्रण और रोकथाम के लिए कलेक्टर ने महिला एंव बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पांडेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
इनकी निगरानी में एक्टिव सर्विलांस-स्टेटमेंट जोन के लिए नगर निगम वार और विकासखंड स्तर पर दल भी गठित की गई है। जिसमें 180 शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो वार्डों और ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ के लक्षणों वाले व्यक्तियों का पता लगाने का काम करेंगे।
देखे पूरी लिस्ट-










