CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : शराब की होम डिलीवरी के नाम पर ऑनलाइन ठगी

  बड़ी खबर : शराब की होम डिलीवरी के नाम पर ऑनलाइन ठगी
Share

जगदलपुर। जिले में शराब के आदी लोगों से ऑनलाइन ठगी की शिकायत आबकारी विभाग ने कोतवाली में की है। थाने में मिली शिकायत के अनुसार फेसबुक में अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सएप 7653038768 नंबर से शहर के नया बस स्टेंड एवं हिकमीपारा की विदेशी मदिरा दुकानों से होम डिलवरी से मदिरा प्रदाय करने हेतु फर्जी अफवाह फैलाई। अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर कुछ मदिरा प्रेमियों ने मदिरा हेतु ऑनलाइन भुगतान तो किया पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान से शराब प्रदाय नहीं की गई।

आबकारी इंस्पेक्टर रवि पाठक ने बताया शराब खरीदने राज्य सरकार द्वारा जारी वेबसाइट या मोबाइल एप का ही इस्तेमाल करें। किसी अंजान व्यक्ति को बैंक खाता नंबर, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी कोड नहीं दें, छत्तीसगढ़ शासन ने किसी भी व्यक्ति को मदिरा प्रदाय हेतु सोशल मीडिया से अधिकृत नहीं किया है।


Share

Leave a Reply