BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: करोड़ों के घोटाले में शामिल पीएनबी का फरार मैनेजर रवि पटनायक गिरफ्तार

 बड़ी खबर: करोड़ों के घोटाले में शामिल पीएनबी का फरार मैनेजर रवि पटनायक गिरफ्तार
Share

बिलासपुर। बिलासपुर में उड़ान माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मालिक विश्वजीत भौमिक के साथ करोड़ों के घोटाले में शामिल पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन मैनेजर रवि पटनायक को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रवि पटनायक लम्बे समय से फरार था।

दरअसल, लोन दिलाने के नाम पर विश्वजीत भौमिक ने करोड़ों रुपए का घोटाला किया था, भौमिक के साथ व्यापार विहार शाखा के पीएनबी बैंक मैनेजर रवि पटनायक की भी मिलीभगत थी।

इन्होंने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर कई लोगों के नाम पर लोन निकाल लिए थे। मामले में अलग-अलग थानों में कंपनी के मालिक विश्वजीत भौमिक के खिलाफ करोड़ों रुपए के फर्जी लोन निकालने का मामला दर्ज किया गया था।

इसी कड़ी में तत्कालीन बैंक मैनेजर के खिलाफ भी सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज था। विश्वजीत की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी, लेकिन उसके साथ फर्जीवाड़े में शामिल तत्कालीन बैंक मैनेजर रवि पटनायक फरार चल रहा था। जिसे सिरगिट्टी पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


Share

Leave a Reply