बड़ी खबर: लाखों रुपए के जेवरात व सामान चुराने वाला पुलिस की गिरफ्त में, टिकरापारा थाना का मामला
रायपुर। शहर में लाखों रुपए के जेवरात व सामान के साथ एक आरोपी को टिकरापारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनसुार टिकरापारा थाना क्षेत्र में 17 जून को अनिल जैन के घर से आरोपी चोर ने दबिश देकर डेढ़ लाख रुपए के सोने चांदी के सिक्कों के साथ नगदी रूपए पार कर दिए थे। पुलिस ने कार्रवाई कारते हुए आरोपी शंकर को मामले में गिरफ़्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।




