नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: नाबालिक की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 बड़ी खबर: नाबालिक की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share

कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत बलगी में एक नाबालिक की हत्या कर दी गयी है। एसईसीएल की बलगी परियोजना में कार्यरत लक्ष्मण के विभागीय आवास में किशोरी अपने नाना के साथ रहती थी। नाना लक्ष्मण ड्यूटी पर गए हुए थे। जबकि किशोरी घर पर अकेली थी। 

बलगी कालोनी के क्वार्टर नम्बर डीएस 262 में जिसकी हत्या हुई है उसका नाम भूमि सोनवानी उम्र करीब 15 वर्ष बताया जा रहा है। लड़की के माता-पिता खेती-किसानी के काम से गृह ग्राम गए हुए थे और घर पर नाना के साथ वह रही थी।  गुरुवार को दूसरे शिफ्ट की ड्यूटी कर रात करीब 12 बजे जब नाना घर लौटे तो नातिन की रक्त रंजित लाश मुख्य दरवाजे पर ही मिली। गला रेतकर हत्या की गई है। रात में सूचना मिलते ही सीएसपी दर्री खोमन सिन्हा व बांकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उक्त मकान को सील कर दिया। आज सुबह मौके पर तफ्तीश जारी है। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ली जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।


Share

Leave a Reply