बड़ी खबर: रायपुर श्रीराम मंदिर प्रबंधन समिति ने दिया अयोध्या में राम मंदिर के लिए 51 लाख रुपए का दान
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आ रही है जहां अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भगवान राम की ननिहाल से 51 लाख रुपए का दान दिए है। रायपुर श्रीराम मंदिर प्रबंधन समिति यह राशि दान देगी। बता दें कि अध्योध्या में तेजी से राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो गया है। कोरोना के चलते राम मंदिर निर्माण का काम बंद हो गया था। वहीं यूपी सरकार ने मंदिर निर्माण में तेजी लाई है। सरकार ने जल्द ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की कल्पना की है। वहीं दूसरी ओर मंदिर निर्माण के लिए दान देने का सिलसिला भी जारी है।




