बड़ी खबर: रायपुर के रामसागर पारा को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, देखे आदेश
रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना के मरीज मिलने के बाद रायपुर के रामसागर पारा इलाके को कन्टेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है।आपको बता दें कि रामसागर पारा में सभी दुकानें, कार्यालय सहित प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। साथ ही प्रशासन द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग कर सैंपल की जांच की जाएगी।




