नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: एसडीएम और तहसीलदार लापता, कांग्रेस विधायक ने सूचना देने वाले को इनाम देने का किया ऐलान

 बड़ी खबर: एसडीएम और तहसीलदार लापता, कांग्रेस विधायक ने सूचना देने वाले को इनाम देने का किया ऐलान
Share

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में दो अधिकारियों के लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि एसडीएम अभिषेक गुप्ता और तहसीलदार विवेक चंद्र 24 घंटे से लापता हैं। दोनों अधिकारियों का मोबाइल भी बंद आ रहा है। 

दरअसल रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह ने एसडीएम और तहसीलदार के अचानक लापता होने को लेकर पोस्ट वायरल किया है। विधायक बृहस्पत सिंह ने पोस्ट में लिखा है कि, सडीएम अभिषेक गुप्ता और तहसीलदार विवेक चंद्र लापता है और उनका फोन भी बंद आ रहा है उन्होंने यह भी लिखा है कि दोनों वरिष्ठ अधिकारी अपने निवास पर भी नहीं है, और उनका कहीं भी पता नहीं चल रहा है। अधिकारियों के इस तरह गायब हो जाने से सभी परेशान हैं। क्षेत्रीय विधायक ने दोनों अधिकारियों की सूचना देने वाले शख्स को 11 सौ रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है। बरहाल इन दोनों अधिकारियों के अचानक मोबाइल बंद होने और पता नहीं चलने से कई सवाल खड़े हुए है। 


Share

Leave a Reply