BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: प्रदेश में हुई एक और हाथी की मौत, नहीं थम रहा हाथी के मौत का सिलसिला

 बड़ी खबर: प्रदेश में हुई एक और हाथी की मौत, नहीं थम रहा हाथी के मौत का सिलसिला
Share

धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में एक और दंतैल हाथी की मौत हो गई है। मृतक हाथी का नाम गणेश बताया जा रहा है। गणेश हाथी ने कई इलाके में लोगों की जान ले चुका था और कई घरों को तबाह किया था। बीती रात छाल रेंज के बेहरामार गाँव के किनारे वह विचरण कर रहा था| सुबह गांव में उसका शव बरामद हुआ| मौत की वजह क्या हो सकती है इसका पता नहीं चल सका है. हाथी की मौत की सूचना पाकर वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है

डीएफओ ने की पुष्टि-
डीएफओ  के मुताबिक मृतक हाथी गणेश है, जिसे कॉलर आईडी लगाया गया था, लेकिन कुछ माह पहले ही उसके गले से रेडियो कॉलर आईडी गिर गया था। फिर से गणेश का रेस्कयू करने वन विभाग द्वारा तमाम कोशिश भी की गई थी, लेकिन गणेश की पहचान नहीं हो पा रही थी। उन्होंने कहा कि गणेश की पहचान उसके गले के निशान से हुई है। जहां कॉलर आईडी लगाया गया था। मौके पर कटहल मिला है, जिसे गणेश ने खाया है. उसके शरीर पर चोट के कोई निशान मिला नहीं है। जिससे उसकी मौत की वजह साफ नहीं पाई है।

वन विभाग के आलाधिकारी कर्मचारी मौके पर हैं-
 इससे पहले भी धरमजयगढ़ के गेरसा गांव में 16 जून को एक हाथी की मौत हो गई थी. जिसकी मौत करंट की चपेट में आने से होना पाया गया था। छत्तीसगढ़ में इन सभी हाथियों की जान 9 जून से लेकर 18 जून के बीच गई।

लगातार हो रही हैं हाथियों की मौत -
सूरजपुर के प्रतापपुर में 9 और 10 जून को एक गर्भवती हथिनी समेत 2 हथिनी की मौत हुई थी.
बलरामपुर के अतौरी के जंगल में 11 जून को 1 हाथिनी की मौत हुई थी।
धमतरी के माडमसिल्ली के जंगल में 15 जून को एक हाथी के बच्चे की मौत थी।
रायगढ़ के धरमजयगढ़ में 16 और 18 जून को 2 हाथियों की मौत हुई थी।

 



Share

Leave a Reply