बड़ी खबर: पूर्व मंत्री के परिवार का हत्यारा गिरफ्तार, रिश्तेदार ने ही दिया हत्याकांड को अंजाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के भौसमा की है, जहां पूर्व उप मुख्यमंत्री प्यारे लाल कवंर के पुत्र हरीश कंवर, पत्नी सुमित्रा कंवर, नाती आशी कंवर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में पुलिस से तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। हत्या का आरोपी मृतकों का रिश्तेदार ही बताया जा रहा है, और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आईजी रतनलाल डांगी ने इसकी पुष्टि की है। पारिवारिक विवाद में हत्या को अंजाम देना बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस इस पूरी घटना का जल्द खुलासा कर सकती है।




