बड़ी खबर: राजधानी में अब शाम 7 बजे तक ही खुलेगी दुकान, बिना मास्क के अब नहीं मिलेगा कोई भी समान
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ रहा है, इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कि जिला कलेक्टर और व्यापारिक संगठनों के बीच हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में यह फैसला लिया गया है कि राजधानी रायपुर में अब दुकानें 7 बजे तक ही खुलेंगी। वहीं, दुकानों में बिना मास्क के अब कोई भी सामान नहीं मिलेगा।
पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी मिली है की जिला कलेक्टर ने आज कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर एएसपी और व्यापारिक संगठनों की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान सभी दुकानों को 7 बजे तक बंद करने पर सहमति बनी है। साथ ही दुकानों में आने वाले ग्राहकों को बिना मास्क सामान नहीं देने का फैसला लिया गया है। वहीं, दुकानें 7 बजे के बाद खुल रहने पर दुकान संचालकों पर कार्रवाई होगी।




