बड़ी खबर: इस छत्तीसगढ़ी गीत ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचाया धमाल, जाने कौन सा है यह गाना
रायपुर। देख के तोला... यह छत्तीसगढ़ी गीत सुप्रसिद्ध गायक गोरेलाल बर्मन द्वारा गाया गया है। नए साल में 5 जनवरी को रिलीज़ हुआ है। यह गीत रिलीज होते ही 48 घंटों में ही 92,000 + व्यू अर्जित कर सुपर डुपर हिट हो चुका है, जिसमें सीजी और मुंबई में कई सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके हीरो आकाश आर्या और छत्तीसगढ़ कि सुप्रसिद्ध अभिनेत्री अनिकृति चौहान पर फिल्माया गया है।
READ MORE : कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को युवकों ने बनाया अपने हवस का शिकार, आरोपियों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम
आज यूटयूब पर सुबह आते ही इसे दर्शकों का बहुत प्रेम और सराहना मिल रहा है। साथ ही इस जोड़ी को छत्तीसगढ़ी फिल्मों के बेस्ट जोड़ी के रूप में भी लोगों का कमेंट और आशीर्वाद मिल रहा है। कुछ ही समय यह गीत नए साल का सुपर हिट गीत और धूम मचाने वाला बन चुका है।
साथ ही इसका निर्देशन किया है एल्बम जगत के जाने माने प्रोडक्शन हाउस सुंदरम फिल्म के और विगत 20 वर्षों से हजारों एल्बम का सफल निर्देशन और अभिनय करने वाले वाले लक्ष्मण चौहान ने किया है। इसके गायक सुप्रसिद्ध गायक गोरेलाल बर्मन,और संगीतकार भी गोरेलाल बर्मन जी है।
READ MORE : SEX RACKET: किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो युवतियों सहित 7 युवक गिरफ्तार
म्यूजिक को प्रफुल्ल ने अरेंज किया है। छत्तीसगढ़ के बेहतरीन और हसीन वादियों बस्तर जगदलपुर में इसकी शूटिंग हुई है। मनीष श्रीवास्तव भी इसमें नजर आएंगे।सह निर्देशन किया है ममता चौहान और प्रदीप है कैमरा संजय महतो ,गैंबल यस देवांगन, ड्रोन फागु बारले ,नृत्य दिलीप बैस मेकअप राधे यादव का है।
`देख के तोला ` में आकाश और अनिकृति की जोड़ी को यू ट्यूब के दर्शको का जबरदस्त प्यार और स्नेह मिल रहा है।




