CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक लड़की की दर्दनाक मौत

बड़ी खबर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक लड़की की दर्दनाक मौत
Share

अंबिकापुर। अंबिकापुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक लड़की की मौत हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक  अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार लड़के -लड़की को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया जिससे बाइक के पीछे बैठी लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोग भड़क गए और उन्होंने ट्रक चालक को केबिन से नीचे खींच जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस ने किसी तरह से चालक को बचाया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए। सीसी टीवी फूटेज में दिख रहा है कि हादसा बाइक सवार के ट्रक के सामने से गलत तरीके से ओवरटेक करने के चलते हुआ है। 

लुंड्रा निवासी रेशमा लकड़ा (17) अपने दोस्त लक्ष्मण केरकेट्टा के साथ अंबिकापुर घूमने के लिए आई थी। दोनों बनारस रोड से अंबिकापुर में एंट्री कर रहे थे, जबकि एक ट्रक गांधी चौक से अंबेडकर चौक की ओर जा रहा था। अभी ट्रक अंबेडकर चौक पर पहुंचा था कि बाइक सवार लक्ष्मण ने बाएं साइड से ओवरटेक करते हुए ट्रक के सामने से राइट टर्न लिया। इससे बाइक ट्रक से टकराई और दोनों नीचे गिर गए। तभी ट्रक लड़की को कुचलता हुआ आगे निकल गया।


Share

Leave a Reply