बड़ी खबर: कटघोरा से दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, पढ़े ये खबर
रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरोना के दो और नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है ये दोनों ही केस आज कोरबा के कटघोरा में सामने आए हैं| एम्स के डायरेक्टर नितिन नागरकर ने पुष्टि करते हुए कहा कि कटघोरा में मिले मरीज में से एक महिला और एक पुरुष है इनका सैंपल लिया गया था और आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| इसमें से एक मरीज पहले से ही एम्स में भर्ती है, जबकि दूसरे को एम्स लाया जा रहा है|
पढिये ये खबर-
बता दे की इन दो नए मामलों के सामने आने बाद कटघोरा में अकेले संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हो चुके है| वहीं कोरबा जिले में कुल संख्या 25 हो गई है| जबकि छत्तीसगढ़ की बात करें, तो अब तक कुल 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं| जिसमें से 10 मरीज ठीक हो चुके हैं| अभी कुल 23 मरीजों छत्तीसगढ़ में एक्टिव है|




