BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में गांजा की तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार

 बड़ी खबर: राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में गांजा की तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे की जीआरपी पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों से पुलिस ने 22 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों का नाम करन गोंड और विक्की छाबड़िया है। दोनों आरोपी भोपाल के रहने वाले हैं। 

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली थी कि दो लोग स्टेशन परिसर स्थित मंदिर के पास घूम रहे हैं, उनके पास बड़े पैमाने पर गांजा मौजूद है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर ट्रेन से भोपाल जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही मुखबीर की सूचना पर जीआरपी की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों के पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर गांजा की पैकेट मौजूद था। दोनों आरोपियों के पास से कुल 11 पैकेट में 22 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद किये गांजे की कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।


Share

Leave a Reply