CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: राजधानी में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने होटल वेनिंगटन कोर्ट का अनूठा और अनोखा प्रयोग,ग्राहकों को मिलेगी 50 प्रतिशत तक कि छूट

 बड़ी खबर: राजधानी में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने होटल वेनिंगटन कोर्ट का अनूठा और अनोखा प्रयोग,ग्राहकों को मिलेगी 50 प्रतिशत तक कि छूट
Share

रायपुर। वैक्सिनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होटल वेंनिंगटन कोर्ट द्वारा नया और अनोखा प्रयोग करने जा रहा है जिसके जरिए लोगों को वैक्सनिशेन के लिए जागरूक करने का संदेश तो होगा ही साथ ही उन्हें व्यक्तिगत लाभ भी​ मिलेगा। 

रायपुर के वेनिंगटन कोर्ट हॉटल के संचालक जुनैद ढेबर ने बताया कि, उनकी मंशा है कि सभी लोग वैक्सिनेशन के प्रति जागरूक बनें और जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवाए। देश में जितनी जल्दी लोग वैक्सिनेटेड होंगे उतनी ही जल्द सब​कुछ सामान्य होगा और आम जिंदगी पटरी पर लौटेगी। इसके लिए सबको अपने अपने स्तर पर प्रयास करना होगा।
 
इसी कड़ी में उनका प्रतिष्ठान, वैक्सीन की डोज ले चुके लोगों के लिए सुविधा लेकर आए है। उनके होटल में वैक्सिनेशन का फाईनल सर्टिफिकेट दिखाने पर रेस्टोरेंट पर खाने के लिए बनने वाले बिल में 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। यह सुविधा 20 दिन तक जारी रहेगी। ऐसा करने के पीछे उनकी मंशा लोगों को वैक्सनिशेन के प्रति जागरूक करना है। उनका होटल हमेशा सामाजिक सरोकार से जुड़ा रहा है, पहले भी उनके होटल के कुछ दिनों की कमाई पुलवामा के शहीदों के परिवारवालों को डोनेट की गई थी।

होटल व्यवसायी होने के साथ ही जुनैद ढेबर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए लोगों की बेहतरी के लिए काम करने के पक्ष में रहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने ऐसा अनूठा आफर लाया है।


Share

Leave a Reply